TOP BANNER
Sponsored

भाजपा के डर से दलीय आधार पर नहीं कराया जायेगा नगर निगम/ नगर पर्षद का चुनाव : दीपक प्रकाश

गिरिडीह : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को नया परिसदन में पत्रकार वार्ता की. इस दौरान उन्होंने केंद्र की सरकार की तारीफ़ करते हुए राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. चुनाव के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा के डर से दलीय आधार पर नहीं कराया जा रहा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 29, 2021 Oct 29 32 Views
Share

गिरिडीह : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को नया परिसदन में पत्रकार वार्ता की. इस दौरान उन्होंने केंद्र की सरकार की तारीफ़ करते हुए राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. चुनाव के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा के डर से दलीय आधार पर नहीं कराया जा रहा है. भाजपा पंचायत के चुनाव में राष्ट्रवादियों को समर्थन करेगी. राष्ट्रवादी किसी भी दल के होंगे पंचायत चुनाव में उन्हें भाजपा कार्यकर्त्ताओं का समर्थन रहेगा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में फर्जी मुकदमा हो रहा है. कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तो सिर्फ स्टेन स्वामी को छोड़कर किसी पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं हुआ लेकिन हेमंत सोरेन के राज भाजपा नेताओं पर इस तरह का मुकदमा किया जा रहा है. इस सरकार के कार्यकाल में 176 फर्जी मुकदमा किया गया. धरना प्रदर्शन रैली करने पर राज्य सरकार द्वारा मुकदमा कर दिया गया है.

इसी तरह उन्होंने देश में बढ़ी महंगाई खासकर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही कीमतों पर लगाम लगाने में कामयाब होगी. वहीं इस मसले पर दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को पेट्रोलियम पदार्थ पर लेने वाले टैक्स को कम करना चाहिए, ताकि राज्य की जनता को राहत मिल सके. कहा कि बढ़ी कीमत पर कांग्रेस, जेएमएम केंद्र पर आरोप मढ़ते हैं लेकिन कभी भी यह नहीं बताते कि, उनकी सरकार कितना टैक्स ले रही है और टैक्स में वह कैसे लोगों को राहत देगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories