TOP BANNER
Sponsored

बड़े वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे अपराधी, पुलिस ने देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

गिरिडीह : एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना पर सरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि बड़े वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में दो अपराधी बुधवार की शाम को बाइक से भ्रमणशील थे. सूचना पर छापेमारी दल का गठन किया गया. इस दौरान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 30, 2024 May 30 57 Views
Share

गिरिडीह : एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना पर सरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि बड़े वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में दो अपराधी बुधवार की शाम को बाइक से भ्रमणशील थे. सूचना पर छापेमारी दल का गठन किया गया. इस दौरान छापामारी दल की टीम शाम के करीब साढ़े 5 बजे ग्राम बसगना कुम्हरपिटनी नदी के पास पहुंची और मौके से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरू की. जांच के दौरान एक काले रंग के बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस को देख बाइक मोड़ने लगे इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया. मौके पर दोनों की तलाशी ली गयी तो कमर में खोसा हुआ जिंदा कारतूस लोड देसी कट्टा और दूसरे के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

 

मौके पर पूछताछ में एक ने अपना पहचान द्वारपहरी का रहने वाला विकास कुमार साव बताया जबकि दूसरे ने अपना नाम छोटु अंसारी उर्फ लंगडा मियां बताया. इस दौरान दोनों की क्राइम हिस्टी निकाली गयी तो पता चला कि दोनों के विरुद्ध पहले से मामले दर्ज हैं. इस मामले में पुलिस ने कांड अंकित कर दोनों को जेल भेज दिया है.

 

छापेमारी दल में बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम, सरिया अंचल पुलिस निरीक्षक, भरकट्टा ओपी प्रभारी, आरक्षी और ओपी के चौकीदार शामिल थे.

MIDDLE
Sponsored

 

आम तोड़ने के दौरान टूटी पेड़ की डाली, गिरकर एक व्यक्ति की मौत

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories