TOP BANNER
Sponsored

गेंद समझ बच्चे ने उठाया बम, पटकते ही हो गया विस्फोट, गंभीर रूप से हुआ घायल

गिरिडीह : गावां थाना इलाके के भागलपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने विस्फोट होने की आवाज सुनी. आवाज सुन जैसे ही लोग बहार निकले तो देखा कि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. जिसके बाद फ़ौरन परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 11, 2023 Mar 11 39 Views
Share

गिरिडीह : गावां थाना इलाके के भागलपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने विस्फोट होने की आवाज सुनी. आवाज सुन जैसे ही लोग बहार निकले तो देखा कि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. जिसके बाद फ़ौरन परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलवक्त बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में को रहा है और उसकी स्थिति सामान्य है.

बता दें कि घायल बच्चा उपेंद्र प्रसाद यादव का 9 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है. इस बाबत बच्चे की मां संजू देवी ने बताया कि शिवम कुमार घर से बाहर खेलने निकला तो दरवाजे पर बम को गेंद समझ हाथ में उठाकर दीवार पर पटक दिया. पटकते ही विस्फोट होने से वह बुरी तरह घायल हो गया. संजू देवी का आरोप है कि उसका अपने देवर से दुश्मनी चल रही है. एक केस भी अभी चल रहा है. बताया कि पहले भी उसके बेटे को जान से मारने और अपहरण करवा दिए जाने की धमकी दी जा चुकी है. आरोप लगाया कि इकलौते पुत्र को जान से मारने के लिए उसके देवर पंकज यादव और सुनील यादव ने बम दरवाजे पर रखवाया होगा. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories