TOP BANNER
Sponsored

गावां में बढ़ा कबाड़ का कारोबार, चोरी से लेकर सरकारी सामानों तक की धड़ल्ले से होती है खरीद बिक्री

गावां : थाना क्षेत्र के पटना व माल्डा में इन दिनों धडल्ले से कबाड़ का कारोबार हो रहा है। और इसके आड़ में चोरी के बाइक, चार पहिए वाहन के अलावा सरकारी सामानों की भी खरीद बिक्री हो रही है। जिससे प्रखंड में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बता दें कि माल्डा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 26, 2021 Aug 26 33 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के पटना व माल्डा में इन दिनों धडल्ले से कबाड़ का कारोबार हो रहा है। और इसके आड़ में चोरी के बाइक, चार पहिए वाहन के अलावा सरकारी सामानों की भी खरीद बिक्री हो रही है। जिससे प्रखंड में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

बता दें कि माल्डा व पटना में लगभग दर्जन भर लोग कबाड़ के कारोबार से जुड़े है। और ये प्रतिदिन कबाड़ के साथ साथ चोरी के सामानों की भी खरीददारी करते हैं। इतना ही नहीं इनके द्वारा दो पहिए वाहन व चार पहिए वाहनों की भी कटाई की जाती है। जिसे वे पिकप, 407, ट्रक आदि में लाद कर धनबाद, नवादा, गिरिडीह जैसे शहरों में बेचे जाते हैं।

प्रखंड में कबाड़ के कारोबार के बढ़ते ही प्रखंड में चोरी की घटनाएं भी तेज हो गई है और बीते 2 माह में प्रत्क्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आधे दर्जन के लगभग बाइक के चोरी होने की घटनाएं सामने आई है। इसके अलावा भी सरकारी पोल, मोटर, आदि सामानों को भी कबाड़ के आड़ में बेचा जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories