AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खंडोली डैम में मिले शव की हुई पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह : जिले के पर्यटन स्थल खंडोली डैम में शुक्रवार की सुबह मिले शव की पहचान कर ली गई है. मृतक की पहचान नगर थाना इलाके के भंडारीडीह निवासी मो. शमशाद अली के 18 वर्षीय पुत्र मो. तंजील के रूप में की गई है. इस बाबत मृतक के भाई तोहिद बारसी ने बताया कि उसका


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के पर्यटन स्थल खंडोली डैम में शुक्रवार की सुबह मिले शव की पहचान कर ली गई है. मृतक की पहचान नगर थाना इलाके के भंडारीडीह निवासी मो. शमशाद अली के 18 वर्षीय पुत्र मो. तंजील के रूप में की गई है.

इस बाबत मृतक के भाई तोहिद बारसी ने बताया कि उसका भाई तंजील टोटो चलाने का काम करता था. बुधवार की सुबह 09 बजे वह टोटो लेकर घर से निकला था. इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा. उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजन लगातार उसके खोजबीन में जुटे हुए थे. वहीं पिता मो. शमशाद अली के द्वारा नगर थाना में आवेदन भी दिया गया था. इसके बाद आज सुबह खंडोली डैम में शव मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद उसकी पहचान की गयी.

शरीर पर मिले चोट की निशान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतक तंजील के भाई तोहिद बारसी ने बताया कि डैम के पास ही उसका टोटो और मोबाइल मिला है. बताया कि शरीर पर चोट का निशान है. तोहिद ने आरोप लगाया कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया है. परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories