AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपराधियों का दुस्साहस : ड्यूटी जा रहे सीसीएल गार्ड के आंख में उड़ेला मिर्ची पाउडर, फिर धारदार हथियार से किया वार

गंभीर हाल में रांची में चल रहा है इलाज गिरिडीह : सीसीएल इलाके में कोयला व लोहा चोरों का आतंक जारी है. इलाके में बीती रात अपराधियों ने सीसीएल सुरक्षा गार्ड रिंकू सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर अवस्था में पहले गार्ड रिंकू सिंह को शहर के कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम लाया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गंभीर हाल में रांची में चल रहा है इलाज

गिरिडीह : सीसीएल इलाके में कोयला व लोहा चोरों का आतंक जारी है. इलाके में बीती रात अपराधियों ने सीसीएल सुरक्षा गार्ड रिंकू सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर अवस्था में पहले गार्ड रिंकू सिंह को शहर के कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सका के लिए रांची रेफर कर दिया गया. फिलहाल रांची में उसका इलाज चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

 

ड्यूटी जाने के दौरान किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 10 बजे रिंकू बाइक से ड्यूटी जा रहा था. इस दौरान मुफ्फसिल थाना की ओर से बनियाडीह की तरफ जाने वाले रास्ते में जैसे ही वह सोलर प्लांट के पास पहुंचा कि अज्ञात अपराधियों ने उसके आंख पर मिर्ची पाउडर उड़ेल दिया. आंखों में मिर्ची पाउडर के जाने से वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा. जिसके बाद घात लगाए अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले.

 

ड्यूटी से लौट रहे गार्ड की पड़ी नज़र

इधर ड्यूटी से लौट रहे गार्ड अशोक मंडल की नज़र लहूलुहान हाल में सड़क किनारे पड़े रिंकू पर गयी. जिसके बाद उसने अन्य कर्मियों और अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पर कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे लाकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया. इधर घटना की जानकारी पर सीसीएल गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक बासब चौधरी, परियोजना पदाधिकारी एस. के. सिंह, डॉ. परिमल सिन्हा मौके पर पहुंचे और गार्ड का हाल जाना.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

जांच में जुटी पुलिस

पदाधिकारियों ने घटना की सूचना एसपी दीपक कुमार शर्मा को भी दी. सूचना पर एसडीपीओ बिनोद रवानी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दलबल के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस द्वारा जांच कर जल्द हमलावरों को पकड़ने की बात कही जा रही है.

कंटेनर में क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने किया जब्त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories