TOP BANNER
Sponsored

टेंट व साउंड कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तनाव में उठाया कदम

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में अशोक टेंट एंड अशोक साउंड के संचालक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक 45 वर्षीय अशोक तुरी था। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों के दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके

Tisri Block Avatar
By Tisri Block May 5, 2022 May 5 56 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में अशोक टेंट एंड अशोक साउंड के संचालक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक 45 वर्षीय अशोक तुरी था।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों के दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद हो – हल्ला पर लोग जुटे और दरवाजे को तोड़ा तो अंदर अशोक तुरी फंदे से झूलता पाया गया।

मामले को लेकर तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

MIDDLE
Sponsored

बताया जाता है कि मृतक खुद टेंट व साउंड संचालन का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से उसके पास काम नहीं आ रहा था और काम आने पर उसे मजदूर नहीं मिल पा रहे थे। जिसके वजह से वह बेहद तनाव में था और अंततः उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इधर अशोक तुरी के आत्महत्या कर लिए जाने पर गिरिडीह जिला साउंड यूनियन ने दुःख जताया है। घटना की सूचना पर यूनियन अध्यक्ष रामजी यादव व अन्य मृतक के घर गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories