TOP BANNER
Sponsored

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ में रविवार को तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक जय नारायण दास का पुत्र लालू दास था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कैसे हुई घटना बताया जाता है कि आज सुबह 11 बजे उसके दोस्त अनुराग पासवान, आकाश

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 6, 2020 Sep 6 41 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ में रविवार को तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक जय नारायण दास का पुत्र लालू दास था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि आज सुबह 11 बजे उसके दोस्त अनुराग पासवान, आकाश पासवान, सोनू पासवान, राहुल पासवान उसे नहाने तालाब ले गए, जबकि वह तैरना नहीं जानता था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया। इसके बाद हो-हल्ला होने पर काफी संख्या में लोग तालाब के पास जुटे और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। थोड़े देर के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शव को खोज बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

Read more : वज्रपात की चपेट में आकर वृद्ध महिला व युवक की मौत, परिवार में मातम 

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories