AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पत्थर खदान में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

गिरिडीह : बंद पत्थर खदान में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो की है. मृतक चिनो निवासी वसी अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र सोयेब अंसारी था. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के दौरान दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पत्थर खदान बनाया गया था. जहां स्थानीय लोग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 31, 2024 May 31 57 Views
Share

गिरिडीह : बंद पत्थर खदान में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो की है. मृतक चिनो निवासी वसी अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र सोयेब अंसारी था. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के दौरान दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पत्थर खदान बनाया गया था. जहां स्थानीय लोग स्नान करने जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार सोयेब अंसारी भी अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान गया था. इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया. इस दौरान उसके दोस्तों द्वारा हो हल्ला किए जाने पर लोग जमा हुए और गोताखोर को बुलाने की तैयारी शुरू हो गयी. लेकिन इसी बीच अचानक बॉडी पानी के उपर आ गया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल उसे खदान से निकालकर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने सोयेब को मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना पर डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories