AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तेल के दाम से ज्यादा टैक्स वसूली, क्या यहीं है मोदी विकास मॉडल : राजकुमार

गावां : प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत भवन के समक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से जनता जनसमस्याओं एवं आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश यादव व संचालन विकास


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत भवन के समक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से जनता जनसमस्याओं एवं आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश यादव व संचालन विकास कुमार ने किया।

महंगाई के कहर से आम जन कराह रहे हैं : राजकुमार यादव

पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देने वाले जवाब दें कि तेल के दाम से ज्यादा टैक्स वसूली क्या यही मोदी विकास मॉडल है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले देश की जनता से वादा किया था कि वो मंहगाई कम करके दिखाएंगे, लेकिन हकीकत ये है कि पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ किसानों को खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जा रहा है। यदि ये तीनों क़ृषि बिल लागू होती है तो न दाम मिलेगा, न सम्मान, किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूर्व विधायक ने कहा कि पेट में अंगारे और मन में तुंफ़ा लिए देश का अन्नदाता किसान और भाग्यविधाता खेत मज़दूर आज सालों भर से खुले आसमां के नीचे सोने पर मजबूर है। अहंकारी मोदी सरकार को न उसके मन की व्यथा दिखती न उसकी आत्मा की पीड़ा महसूस होती।
मौके पर देवचंद यादव, हुसैन मरांडी, बालेश्वर तुरी पूरन यादव समेत सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories