TOP BANNER
Sponsored

टाटा मैजिक वाहन ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, चार जख्मी, दो रेफर

गावां : गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह में शनिवार को एक मालवाहक मैजिक वाहन ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पर सवार एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि पाछियारीडीह निवासी सहदेव यादव, उर्मिला देवी, सीताराम मुसहर, नकुल रविदास समेत छह लोग खोरीमहुआ से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 26, 2021 Jun 26 40 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह में शनिवार को एक मालवाहक मैजिक वाहन ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पर सवार एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि पाछियारीडीह निवासी सहदेव यादव, उर्मिला देवी, सीताराम मुसहर, नकुल रविदास समेत छह लोग खोरीमहुआ से ऑटो पर सवार अपने घर पाछियारीडीह वापस लौट रहे थे। तभी इसी दौरान बगदेडीह मोड़ के पास डोरंडा से तेज रफ्तार में आ रही एक मालवाहक मैजिक वाहन ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

घटना में उर्मिला देवी व सहदेव यादव समेत चारों लोग घायल हो गए। जिसे 108 एम्बुलेंस के सहयोग से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला उर्मिला देवी और सहदेव यादव को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। आयुष चिकित्सक डॉ काजिम खान ने बताया कि महिला के सर पर गंभीर चोटें आई है और उनका कान भी कट गया है। जबकि सहदेव यादव के पैर का कई हिस्सा कट गया है। इधर, मौके पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर थाना ले गयी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories