TOP BANNER
Sponsored

कालाबाजारी रोकने के लिए टास्क फोर्स का हुआ गठन,पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

गिरिडीह : कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है लेकिन इस महामारी में भी कई लोग मुनाफाखोरी और जमाखोरी में जुटे हैं।गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक उड़नदस्ता दल का गठन किया है।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 23, 2021 Apr 23 52 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है लेकिन इस महामारी में भी कई लोग मुनाफाखोरी और जमाखोरी में जुटे हैं।गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक उड़नदस्ता दल का गठन किया है।

इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यपालक दंडाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी के साथ अन्य अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गए है। इस संबध में उपायुक्त के द्वारा उड़नदस्ता दल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत प्रतिदिन जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व राशन दुकानों का औचक निरीक्षण करे।और जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विक्रेताओं के द्वारा खाद्य एवं अन्य सामग्री का जमाखोरी/कालाबाजारी न हो। यदि किसी दुकान या प्रतिष्ठान द्वारा जमाखोरी,कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो वैसे दुकानदार प्रतिष्ठान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories