AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शिक्षा के द्वारा ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है : जिलाध्यक्ष

गावां : गावां प्रखंड स्थित साहू समाज भवन पिहरा में तैलिक साहू सभा की प्रखंडस्तरीय बैठक का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष बालगोविन्द साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, श्यासुन्दर साहा, संरक्षक ब्रजनंदन प्रसाद, संगठन सचिव देवेन्द्र गुप्ता एवम कोषाध्यक्ष दीपक कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित साहू समाज भवन पिहरा में तैलिक साहू सभा की प्रखंडस्तरीय बैठक का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष बालगोविन्द साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, श्यासुन्दर साहा, संरक्षक ब्रजनंदन प्रसाद, संगठन सचिव देवेन्द्र गुप्ता एवम कोषाध्यक्ष दीपक कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक का शुभारम्भ भामासाह के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर प्रारम्भ किया गया। बैठक में प्रखंड में संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में प्रखंडस्तरीय सम्मेलन के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बालगोविन्द साहू ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। वर्तमान परिदृश्य में समाज में शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा है लेकिन इसे और आगे ले जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में तैलिक साहू सभा गिरिडीह की इकाई सामाजिक क्षेत्र में बढ़चढ़ कर काम कर रही है। सभा के द्वारा भोजन पैकेट वितरण, कंबल वितरण, रक्त दान शिवीर मास्क वितरण आदि के द्वारा निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। अपने सामाजिक कार्यों के बदौलत सभा को प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है। इस समय राजनैतिक भागीदारी में सम सब पिछड़े हैं जिसके लिए समाज के एक एक लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है।
बैठक के उपरांत लगभग सौ से अधिक निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल व मास्क का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्द्र साहू एवम् संचालन प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने किया जबकि मौके पर घनवार अध्यक्ष गोविन्द साहू, सभा के युवा अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सांख ग्राम प्रधान प्रवीण साहू, पसनौर प्रधान प्रतिनिधि अजय साहू, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्रीलाल साहू, बालगोविन्द साहू, बाबूलाल साव,अमित कुमार गुप्ता,अर्जुन गुप्ता,धर्मेन्द्र गुप्ता,पिन्टु कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, दयानंद प्रसाद दीपक कुमार, विशेश्वर साहु एवम विरेन्द्र कुमार आर्य समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories