AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

टोल वसूली रोको आंदोलन , माले ने बेंगाबाद स्थित एनएच 114 पर किया प्रदर्शन

गिरिडीह : कृषि कानूनों को वापस करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों के अन्य अधिकार सुनिश्चित करने वाले कानून लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को देशव्यापी ‘टोल वसूली रोको आंदोलन’ किया गया। आंदोलन के तहत बेंगाबाद में एनएच 114 पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक टोल वसूली रोक दिया। कार्यक्रम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : कृषि कानूनों को वापस करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों के अन्य अधिकार सुनिश्चित करने वाले कानून लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को देशव्यापी ‘टोल वसूली रोको आंदोलन’ किया गया। आंदोलन के तहत बेंगाबाद में एनएच 114 पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक टोल वसूली रोक दिया।

कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए एक साजिश के तहत तीनों कृषि कानून लाए हैं। इसमें से किसी भी कानून से किसान का भला होने वाला नहीं, लेकिन कॉरपोरेटो का पूरा कब्जा कृषि क्षेत्र पर कराने की गारंटी की जा रही है।

कहा कि, गिरिडीह जिले के किसानों से भी धान की खरीदी नहीं की जा रही है। लाचार किसानों का धान 10-11 रू. किलो लूट लिया जा रहा है जबकि सरकारी रेट ₹20:50 पैसा है। इस स्थिति में किसानों का भला कभी नहीं हो सकता। इसीलिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून लाया जाना जरूरी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिसंबर को किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गारंटी के लिए बेंगाबाद प्रखंड में प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा राजेंद्र मंडल, पप्पू खान, नौशाद अहमद चांद, शिवनंदन यादव, महताब अली मिर्जा, राजू पासवान, रामलाल मंडल, सुखदेव गोस्वामी, प्रदीप यादव, कमरुद्दीन अंसारी, सुनील राय, महेश वर्मा, रामलाल मुर्मू, पांडू टुडू, विकास कुमार वर्मा, राम लखन वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, भागीरथ यादव, टुनटुन यादव, शंकर महतो, कैलाश दास, नकुल यादव, कन्हैया सिंह, शंकर वर्मा, अजय यादव, महादेव चौधरी, बालो मंडल, रशीद अंसारी, निरंजन स्वर्णकार, वीरेंद्र यादव, पवन दास आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories