TOP BANNER
Sponsored

लॉकडाउन के नाम पर गरीबों को पुलिस परेशान करना बंद करें : पूर्व विधायक

गावां : धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है, उसे समाप्त करके हमें उजाले और निश्चितता की तरफ बढ़ना है। इस अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने के लिए, हमें प्रकाश के तेज को चारो दिशाओं में फैलाना है। एक तरफ कोरोना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 3, 2021 May 3 24 Views
Share

गावां : धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है, उसे समाप्त करके हमें उजाले और निश्चितता की तरफ बढ़ना है। इस अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने के लिए, हमें प्रकाश के तेज को चारो दिशाओं में फैलाना है। एक तरफ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में हम सब मिलकर लड़ाई लड़ रहें है और गरीब मजदूर, छात्र नौजवानों को सहयोग कर रहें है। वहीं दूसरी तरफ इस महामारी के नाम पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है जो सरासर गलत है।

वे सोमवार को अपने आवास बिश्नीटीकर में प्रेस वार्ता में विचार व्यक्त करते रहे थे। कहा कि सोमवार को बिश्नीटीकर निवासी शशिकांत कुमार यादव जो अपने निजी काम से माल्डा इलाहाबाद बैंक अपने बाइक से लॉकडाउन के नियमों को पालन करते हुए जा रहे थे। इसी बीच गावां के स्थानीय पुलिसकर्मी द्वारा कोरोना के नाम पर बेवजह लाठीचार्ज कर दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

वर्तमान समय में पिछले एक वर्षों से लोग भारी दुखद आर्थिक स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन वेवजह लोगों को जागरूक करने के बजाय लाठी से पीट रही है। पुलिस को पीटने के बजाय लोगों को प्रेरित करना चाहिए।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories