TOP BANNER
Sponsored

रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, कई घायल

गिरिडीह : ज़िले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनभर से उपर लोगों के घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाबाला ट्रेवल्स बस कोलकाता से विक्रमगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे बस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 13, 2020 Mar 13 53 Views
Share

गिरिडीह : ज़िले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनभर से उपर लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाबाला ट्रेवल्स बस कोलकाता से विक्रमगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे बस पलट कर सड़क के नीचे उतर गई। घटना से कोहराम मच गया। यात्रियों में चीख पुकार मच गई । मौके पर स्थानीय लोगों ने जुट घायलों को बस से बाहर निकाला। वहीं सूचना पर डुमरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अन्य को चोट पहुंची है। घटना के बाद बस चालक के फरार हो जाने की सूचना है।

इस बाबत बस में सवार यात्री मनोज राय ने बताया कि सभी सोएं हुए थे। तभी अचानक बस पलट गई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories