TOP BANNER
Sponsored

हीट वेव को लेकर जारी की गई है विशेष एडवाइजरी, उपायुक्त ने की जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील

गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा जानकारी दी गई कि आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी किया है। जिले में लगातार बढ़ने तापमान को देखते हुए उपायुक्त के द्वारा जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 11, 2024 Jun 11 58 Views
Share

गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा जानकारी दी गई कि आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी किया है। जिले में लगातार बढ़ने तापमान को देखते हुए उपायुक्त के द्वारा जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।

वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का उपयोग गर्मी के मौसम में करते रहें, ताकि शरीर में पानी के कमी से होने वाली बिमारियों से बचाया जा सके। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। खास कर के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण अत्यधिक गर्मी हो रहा है, ऐसे में बिना जरूरी काम के घरों से न निकलें। गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आम नागरिक अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचा जा सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories