AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किसी को मिला सेब तो किसी को बेल्ट, गावां के 502 प्रत्याशियों को मिला चुनव चिन्ह

गावां : प्रखंड में बुधवार को चुनाव चिन्ह के आवंटन व कोर्ट के फैसले के बाद पंचायत चुनाव के प्रत्याशी उत्साह व दम खम के साथ चुनाव मैदान में उतर गये हैं। गावां के 17 पंचायतों से कुल 138 लोगों ने मुखिया पद के लिए नामाकंन पर्चा भरा था। इसमें से स्क्रुटनी में 7 लोगों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड में बुधवार को चुनाव चिन्ह के आवंटन व कोर्ट के फैसले के बाद पंचायत चुनाव के प्रत्याशी उत्साह व दम खम के साथ चुनाव मैदान में उतर गये हैं।
गावां के 17 पंचायतों से कुल 138 लोगों ने मुखिया पद के लिए नामाकंन पर्चा भरा था। इसमें से स्क्रुटनी में 7 लोगों का नामाकंन रद्द कर दिया गया। वहीं 29 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। नाम वापसी के बाद प्रखंड के 17 मुखिया पद के लिए कुल 102 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत से सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लडेंगे। वहीं अमतरो, जमडार और पटना पंचायत में सबसे कम मात्र 3-3 प्रत्याशी ही मैदान में है। इसके अलावा पिहरा पूर्वी और खरसान से 8-8 प्रत्याशी, गावां से 11, पसनौर, माल्डा व बिरने से 4-4 प्रत्याशी, मंझने व बादीडीह से 7-7 प्रत्याशी, सेरूआ व नगवां से 6-6 प्रत्याशी, सांख, गद्दर व निमाडीह से 5-5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वहीं 232 वार्ड वाले इस प्रखंड में 4 वार्ड से कोई प्रत्याशी नहीं मिला। वहीं 69 वार्ड में सिंगल नामाकंन की वजह से निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ऐसे में 159 वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए 400 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि कुल 495 प्रत्याशियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामाकंन भरा था। इसमें से 14 लोगों का नामाकंन रद्द हुआ एवं 12 लोगों ने नाम वापस लिया। इसके अलावा 69 वार्ड में एक ही प्रत्याशी रहने के कारण वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस तरह कुल 232 में से मात्र 159 वार्ड सदस्य पद के लिए ही वोटिंग होगी। इसके लिए 400 प्रत्याशी मैदान में हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories