TOP BANNER
Sponsored

तिसरी SBI शाखा में सोशल डिस्टेंस नहीं किया जा रहा है पालन

बगैर मास्क के पहुंच रहे लोग, गार्ड द्वारा बरती जा रही लापरवाही तिसरी : देशभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. वहीं केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी कर लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है. मगर इसके बाद भी कई ऐसे जगह हैं जहां

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 5, 2021 Apr 5 48 Views
Share

बगैर मास्क के पहुंच रहे लोग, गार्ड द्वारा बरती जा रही लापरवाही

तिसरी : देशभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. वहीं केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी कर लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है. मगर इसके बाद भी कई ऐसे जगह हैं जहां नियमों की अनदेखी की जा रही है.

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अन्तर्गत खिजुरी पंचायत स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जहां भीड़भाड़ के बावजूद बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के लोग अपना काम निपटाते नज़र आए.

वहीं बैंक में मौजूद गार्ड अपनी जिम्मेवारी छोड़ अंदर तमाशा देखते नज़र आए. इस बाबत पूछे जाने पर गार्ड प्रेम किशोर कुजर उल्टा संवाददाता को ही अपना काम करने की नसीहत देने लगे.

MIDDLE
Sponsored

इसके बाद जब संवाददाता ने अंदर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि शाखा में 11 बजे तक कैशियर थे और शाखा प्रबंधक का चेम्बर खाली था. इस बाबत दूरभाष पर शाखा प्रबंधक को कॉल किया गया तो उन्होंने थोड़ी देर में शाखा पहुंच जानकारी दिए जाने की बात कही.

बहरहाल, संक्रमन काल में ऐसे अनदेखी घातक हो सकती है. सम्बंधित महकमे को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. ताकि संक्रमन को फैलने से रोका जा सके.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories