AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसएमआरसी ने किया महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

मोमेंटम प्रोजेक्ट के तहत वंडर वुमन को किया सम्मानित   रांची : विश्व महिला दिवस के मौके पर समाज में अग्रणी भूमिका अदा करने वाली महिलाओं और वंडर वुमन को सम्मानित करने के लिए रविवार को राँची के बुंडू प्रखंड के एदेलहातू पंचायत भवन में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   मोमेंटम रूटीन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोमेंटम प्रोजेक्ट के तहत वंडर वुमन को किया सम्मानित

 

रांची : विश्व महिला दिवस के मौके पर समाज में अग्रणी भूमिका अदा करने वाली महिलाओं और वंडर वुमन को सम्मानित करने के लिए रविवार को राँची के बुंडू प्रखंड के एदेलहातू पंचायत भवन में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट के तहत स्वयंसेवी संस्था शांता मेमोरियल रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन्डर वूमेन के रूप  में चयनित बुंडू CHC की GNM कुमुदिनी किड़ो को SMRC की ओर से एक मोमेंटम एवं स्मार पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दिव्यांगों के टीकाकरण में रही सराहनीय भूमिका

 

कुमुदनी कीड़ो ने कोविड के दौरान और उसके बाद कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। खास तौर पर दिव्यांग लोगों के टीकाकरण में उनकी सराहनीय भूमिका रही और इसी वजह से उनका चयन “वंडर वुमन” के रूप में किया गया। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही की क्षेत्र की करीब 100 ग्रामीण महिलाओं ने ना सिर्फ कार्यक्रम में शिरकत की बल्कि मंच की शोभा भी तमाम महिलाओं ने बढ़ाई। कार्यक्रम में सभी महिला जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

महिला की सेवाओं को नाम और सम्मान देना वाकई काफी अच्छी पहल

 

जिला परिषद सदस्या परमेश्वरी सांडिल, एदेलहातु मुखिया सीमा देवी, बारुहातु  मुखिया रेखा देवी, वार्ड सदस्या रितु कुमारी, रानी देवी GNM दुर्गामनी कुमारी आदि ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना कि और कहा कि कोविड के दौरान और उसके बाद भी एक महिला की सेवाओं को नाम और सम्मान देना वाकई काफी अच्छी पहल है। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर अपने वजूद और सम्मान की लड़ाई लड़ने का आह्वाहन किया और कहा कि महिला ही एक परिवार और समाज की धुरी होती है।

 

ये हुए शामिल

 

कार्यक्रम में संस्था के राज्य समन्वयक आलोक रंजन, ज़िला समन्वयक रामलगन साहू, क्लस्टर समन्वयक गुरुवा लोहरा, स्वाति कुमारी, सुधु मुंडा, आलम अंसारी, दीनबंधु सिंह मुंडा सहित कई लोग शामिल हुए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories