TOP BANNER
Sponsored

पुण्यतिथि पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डुमरी : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्‍यतिथि है। इस अवसर पर आज संघ और भाजपा से जुड़े लोग उन्‍हें याद कर रहे हैं। भाजपा डुमरी मंडल कमिटी द्वारा मंगलवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में बलिदान दिवस सादगीपूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। कार्यक्रम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 23, 2020 Jun 23 45 Views
Share

डुमरी : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्‍यतिथि है। इस अवसर पर आज संघ और भाजपा से जुड़े लोग उन्‍हें याद कर रहे हैं। भाजपा डुमरी मंडल कमिटी द्वारा मंगलवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में बलिदान दिवस सादगीपूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य दिनेश महतो उपस्थित हुए।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए मार्गों का अनुकरण करने का संकल्प लिया।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने देश की एकता व अखंडता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।कहा कि डा.मुखर्जी अखंड भारत के हमेशा हिमायती थे और एक देश एक विधान के पक्षधर थे,यही कारण है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए मुखर रहे।

MIDDLE
Sponsored

कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी 21 अक्टूबर 1951 में गठित जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष बने। डा. मुखर्जी हमेशा ही सामाजिक,सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता के लिए संघर्षरत रहे। देशहित व लोकहित में दिए गए श्यामा प्रसाद की बलिदान हमसब कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन काकार्य करता रहा है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मोतीलाल पंडित,आशीष कुमार, नीलकंठ महतो,संजय अग्रवाल,नवलकिशोर पांडेय, बासुदेव यादव,मुन्ना यादव,मालती देवी,राजकमल महतो आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories