TOP BANNER
Sponsored

शाश्वत ट्रस्ट एवं तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने सुदूरवर्ती गांव में जरुरतमंदों तक पहुँचाया भोजन किट

ऐसे लोगों तक पहुंचाई राशन किट जिन्हें नहीं मिली थी अबतक मदद   गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर इस संकट के दौरान भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को चरितार्थ करते हुए श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट एवं भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मधुबन के द्वारा लॉकडाउन में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 25, 2020 Apr 25 40 Views
Share

ऐसे लोगों तक पहुंचाई राशन किट जिन्हें नहीं मिली थी अबतक मदद

 

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर इस संकट के दौरान भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को चरितार्थ करते हुए श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट एवं भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मधुबन के द्वारा लॉकडाउन में लगातार जरुरतमंदों के बीच भोजन सामग्री किट पहुंचाया गया। जन्मकल्याणक महोत्सव से 16 दिनों तक शाश्वत ट्रस्ट एवं तीर्थ क्षेत्र कमेटी की टीम ने पीरटांड़ के हर सुदूरवर्ती गांव तक पहुँच कर भोजन सामग्री किट उपलब्ध करवाया ।

वितरण के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान

 

बताया गया वितरण कार्य के बीच जो सबसे बड़ी चुनौती समझ में आई वो जागरूकता की कमी पर थी।  इसको लेकर वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए ट्रस्ट की टीम द्वारा इस विषय पर भोजन सामग्री वितरण के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया तथा लोगों को इस बीमारी की गम्भीरता को समझाते हुए लॉकडाउन का पालन करने, सोशल डिस्टेंस, हाथ धोने के उपयोगिता से इस भयावह रूप से फैले महामारी के चेन को तोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं ग्रामीणों के बीच भोजन किट के साथ मास्क, साबुन आदि का वितरण भी किया गया।

इन गांव में पहुंच जरुरतमंदों को दिया गया राशन

 

बता दें कि श्री सम्मेदशिखरजी गिरिडीह जिला के पीरटांड प्रखण्ड के अंतर्गत मधुबन पंचायत में स्थित है। इस लिए ट्रस्ट व कमेटी का लक्ष्य था की कम से कम पीरटांड प्रखण्ड स्तर पर इस जनकल्याणकारी कार्य को किया जाय। इसी उद्देश्य से मधुबन पंचायत के पुरनीटांड़, बिरनगड्डा, भिरागीमोड़, जयनगर, बेडी पार्शनाथ, खरगी, जराबद, झिलवा, जयनगर, बांध पंचायत के पोखारिया, भोजेदहा, खुखरा पंचायत के खुखरा, बिसनपुर, पालगंज पंचायत के महादेवड़ीह, कोवातांड, केवटटोला, कोलहरिया  नाउवआ तोला, राजपूत टोला, चिरकी पंचायत के चिरकी, घटियारी, कमरकोच्चा, सरायटोला, भारतीचालकरी पंचायत के भारतीचालकरी, अंबाटोला, लेड़वा, हरलाडीह पंचायत के पलमा, भावानंद, रायटोला, मदनाडिह, नूतनडीह, डुमरियातांड, कुंडको पंचायत के केंदूआडीह, बोंसीमरी, करुझारा, सोबरनपुर के जीतपुर गांव, सीमढ़कोडी पंचायत के जमदाहा, महेशलिट्टी, बोनसिंहा, दड़ाड़गुटु आदि गांवों में वहां के मुखिया एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर जरूरतमदों को राशन मुहैया कराते हुए जागरूक किया गया।

MIDDLE
Sponsored

स्थानीय प्रशासन के सहमति और सुझाव का किया गया ख्याल

 

इस कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व ट्रस्ट की टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अलफ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा से संपर्क कर ट्रस्ट के योजना की जानकारी दी। जिसके बाद उनकी सहमति और सुझाव के तहत ट्रस्ट के द्वारा वितरण कार्य किया गया।

 

टीम में ये लोग थे शामिल

 

ट्रस्ट एवं कमेटी के द्वारा इस कार्य के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से पूरन मांझी उनके सहयोग में सफादर अली, ट्रस्ट से ए सैदी, अशोक दास, मुकेश महतो आदि कार्य कर रहे थे।वहीं ट्रस्ट के वरीय प्रबंधक प्रदुम्न जैन, प्रबंधक संजीव जैन व तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा, सहायक प्रबंधक देवेन्द्र जैन इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

ट्रस्ट के महामंत्री श्री राजकुमार जैन अजमेरा ने बताया कि प्रयास है की मानवीय संवेदना का कार्य ट्रस्ट एवं कमेटी अधिक से अधिक करें, ताकि जनता में ट्रस्ट के प्रति और अपने देश के प्रति एकता बढ़े। ट्रस्ट की ओर से जनता से अपील किया गया है की लॉक डाउन का पालन करें घर पर रहें सुरक्षित रहें और अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। इसके साथ ही बताया गया कि अब अगले कड़ी में राहगीरों को नास्ते का पैकेट उपलब्ध करवाया जायेगा। वहीं आवश्यक लगने पर फिर भोजन का वितरण किया जायेगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories