TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड में लगेंगे जिओ फाइबर टावर,उपमहापौर की अध्यक्षता में बैठक कर पार्षदों से की गई रायशुमारी

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्ले में जिओ फाइबर का टावर लगाया जाएगा। इसको लेकर कंपनी ने नगर निगम को प्रस्ताव भेजा है। इसी को लेकर मंगलवार को उपमहापौर प्रकाश सेठ व उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने कई वार्ड पार्षदों से बैठक कर रायशुमारी की है। बैठक में सिटी मैनेजर मंजूर आलम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 25, 2021 May 25 32 Views
Share

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्ले में जिओ फाइबर का टावर लगाया जाएगा। इसको लेकर कंपनी ने नगर निगम को प्रस्ताव भेजा है। इसी को लेकर मंगलवार को उपमहापौर प्रकाश सेठ व उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने कई वार्ड पार्षदों से बैठक कर रायशुमारी की है। बैठक में सिटी मैनेजर मंजूर आलम समेत कई लोग मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी बातों को रखा। इस बाबत उपमहापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि जिओ कंपनी की ओर से निगम क्षेत्र में 8-9 जगहों पर जिओ फाइबर का टावर लगाया जाएगा।

उस टावर के ऊपर लाइट भी लगाया जाएगा। जिस का रखरखाव कंपनी के लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से रांची, धनबाद आदि शहरों में टावर लगाया जा रहा है। नगर निगम ने कंपनी से रांची व धनबाद शहर में किए गए एग्रीमेंट की कॉपी की मांग की है। कहा कि टावर लगाने के एवज में कंपनी की ओर से नगर निगम को निश्चित राशि भी दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories