TOP BANNER
Sponsored

सियार काटने से बच्चा समेत सात जख्मी, लोगों में दहशत

गावां : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सियार काटने से बच्चा समेत सात लोग जख्मी हो गए। घायलों में बेन्ड्रो निवासी गोगल यादव, पिता झरी यादव उम्र 90 वर्ष, पुरना डाबर निवासी सुरजी मरांडी पति सहदेव प्रसाद वर्मा उम्र 40 वर्ष, बगदेडीह निवासी विशाल कुमार पिता शक्ति मिस्त्री उम्र 20 वर्ष, पुरना डाबर निवासी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 27, 2021 Aug 27 35 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सियार काटने से बच्चा समेत सात लोग जख्मी हो गए। घायलों में बेन्ड्रो निवासी गोगल यादव, पिता झरी यादव उम्र 90 वर्ष, पुरना डाबर निवासी सुरजी मरांडी पति सहदेव प्रसाद वर्मा उम्र 40 वर्ष, बगदेडीह निवासी विशाल कुमार पिता शक्ति मिस्त्री उम्र 20 वर्ष, पुरना डाबर निवासी टुनटुन कुमार, पिता सुधीर प्रसाद यादव उम्र 14 वर्ष, अमित कुमार पिता कामेश्वर यादव उम्र 16 वर्ष व श्रीरामपुर निवासी सुनीता देवी पति चंद्रदेव रविदास उम्र 37 वर्ष एवं माल्डा निवासी सन्नी कुमार शामिल है।

इसमें अधिकांश लोग घर से बाहर की ओर जा रहे थे। तभी सियार ने सभी के हाथ और पैर में हमला बोल जख्मी कर दिया। बाद में सभी घायलों के परिजनों ने अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories