AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क दुर्घटना में घायल वरीय अधिवक्ता का निधन, जिला अधिवक्ता संघ में शोक

विधायक समेत अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि गिरिडीह : जिले के वरीय अधिवक्ता बीरेंद्र राय अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया. बता दें कि अधिवक्ता बीरेंद्र राय पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय के बड़े भाई थे. बताया गया कि शुक्रवार की सुबह कोर्ट आने के क्रम में वे दुर्घटना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विधायक समेत अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : जिले के वरीय अधिवक्ता बीरेंद्र राय अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया. बता दें कि अधिवक्ता बीरेंद्र राय पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय के बड़े भाई थे. बताया गया कि शुक्रवार की सुबह कोर्ट आने के क्रम में वे दुर्घटना के शिकार हो गए थे. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उनके स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया था. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाया जा रहा था. इसी दरम्यान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके निधन की सूचना से नातें रिश्तेदारों समेत अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. शनिवार की सुबह अधिवक्ता संघ भवन के बाहर अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी. मौके पर गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी पहुंचे और घटना पर दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत समेत अन्य अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि वरीय अधिवक्ता बीरेंद्र राय हमेशा अधिवक्ताओं का सहयोग करते थे. उनका निधन अपूर्णीय क्षति है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories