TOP BANNER
Sponsored

अधिवक्ता संघ चुनाव के नामांकन का दूसरा दिन, 25 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

गिरिडीह : अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को वकालत खाना में गहमागहमी का माहौल रहा. शुक्रवार को कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिसमें उपाध्यक्ष के लिए बाल गोविंद साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि महासचिव पद के लिए उमेश चंद्र त्रिवेदी, चुन्नूकांत और मिथिलेश कुमार सराक ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 26, 2021 Mar 26 34 Views
Share

गिरिडीह : अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को वकालत खाना में गहमागहमी का माहौल रहा. शुक्रवार को कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिसमें उपाध्यक्ष के लिए बाल गोविंद साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि महासचिव पद के लिए उमेश चंद्र त्रिवेदी, चुन्नूकांत और मिथिलेश कुमार सराक ने पर्चा दाखिल किया.

वहीं संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए पंचानंद कुमार मुनि, संजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया. इसके साथ ही संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद के लिए तरुण कुमार कांति ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया. इसी तरह अधिवक्ता संघ चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार साहा, मीरा कुमारी, शिव कुमार गुप्ता, उदय कुमार सिन्हा ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया.

उप कोषाध्यक्ष पद के लिए तुलसी प्रसाद महतो और ज्योतिष कुमार सिन्हा अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने व वकालत खाना पहुंचे, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए दिलीप कुमार, अमित कुमार साहू, संजय कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा, अशोक कुमार वर्मा समेत 12 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद सभी उम्मीदवार वकालत खाना में टेबल टू टेबल अधिवक्ताओं से समर्थन जुटाने में भीड़ गये हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories