TOP BANNER
Sponsored

असुरबाँध पंचायत के 2 विद्यालयों में बांटे गए स्कूल बैग, छात्र-छात्राओं में खुशी

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड के असुरबाँध पंचायत के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय असुरबाँध में 376 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रधान के 208 छात्र छात्राओं के बीच छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को स्कूल बैग का वितरण स्थानीय मुखिया खुशबू देवी के हाथों किया. बैग मिलने से दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गई.  

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 2, 2020 Mar 2 37 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड के असुरबाँध पंचायत के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय असुरबाँध में 376 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रधान के 208 छात्र छात्राओं के बीच छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को स्कूल बैग का वितरण स्थानीय मुखिया खुशबू देवी के हाथों किया. बैग मिलने से दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गई.

 

असुरबाँध स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय वितरण कार्यक्रम में मुखिया खुशबू देवी ने कहा कि सुव्यवस्थित होकर शिक्षा प्राप्त करना एवं साफ-सुथरे माहौल में विद्यालय को बना के रखना सभी छात्र-छात्राओं का कर्तव्य है इसलिए पुस्तकों को भी व्यवस्थित कर आज मिल रहे स्कूल बैग में रखकर विद्यालय आ गए, ताकि शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जाने वाले संबंधित विषयों के पढ़ने और समझने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. मुखिया ने कहा कि समय पर विद्यालय आना, समय पर घर चले जाना और समय पर गृह कार्य करना अच्छी आदत है. सभी विद्यार्थियों को हमेशा अच्छे गुणों का अनुसरण करना चाहिए.

 

मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरबाँध के प्रधानाध्यापक प्रवीण सिन्हा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अदालत महतो, उपाध्यक्ष हनिया देवी, शिक्षिका मीना देवी, संगीता कुमारी, शिक्षक नयाज अहमद, मुकुल सिन्हा तथा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश प्रजापति, रमेश बावरी, नंदलाल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप प्रसाद मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories