TOP BANNER
Sponsored

एसएसवीएम में सरस्वती वंदना और हनुमान चालीसा का किया गया सस्वर पाठ

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को पारिवारिक सरस्वती वंदना और हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर वंदना सभा का उद्घाटन किया। एक समय पर सभी ने किया पाठ प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्या भारती के पाँच आधारभूत विषयों में एक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 14, 2020 Jun 14 58 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को पारिवारिक सरस्वती वंदना और हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर वंदना सभा का उद्घाटन किया।

एक समय पर सभी ने किया पाठ

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्या भारती के पाँच आधारभूत विषयों में एक नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के तत्वाधान में यह पाठ रखा गया है।झारखंड  प्रांत में संचालित विद्या भारती के समस्त विद्यालय के भैया बहन,अभिभावक, आचार्य, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों द्वारा एक समय पर पारिवारिक सरस्वती वंदना एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

कोरोना से सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें इस भाव को लेकर किया गया पाठ

बच्चों में नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के विकास तथा इस वैश्विक महामारी कोरोना से सभी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें इस भाव को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के भैया बहन,अभिभावक,आचार्य दीदी परिवार सहित घर पर रहकर पाठ और वंदना किए।

MIDDLE
Sponsored

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी राजेंद्र लाल बरनवाल, बिपिन सहाय, मनीष पाठक,  अजीत मिश्रा, बेबी सरकार,  झूपर महतो, हरिशंकर तिवारी, कामेश्वर राय, महेंद्र सिंह, मोनिका सिंह, अनिता मिश्रा एवं समस्त आचार्य दीदी का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories