TOP BANNER
Sponsored

गावां के सकरी नदी से दूसरे प्रखंडों भेजा जा रहा है बालू, पुलिस सिर्फ लोकल ट्रैक्टर चालक को पकड़कर करती है परेशान और बाहर ले जाने वालों से वसूलती है पैसे

गावां, गिरिडीह : गावां प्रखंड के सेरूआ और बेन्ड्रो सकरी नदी से दिन के उजाले में अवैध रूप से बालू का उठाव कर दूसरे प्रखंडों में धड़ल्ले से ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। यह खेल कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से और गावां थाना पुलिस के मिलीभगत से चल रहा है।

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Mar 13, 2022 Mar 13 50 Views
Share

गावां, गिरिडीह : गावां प्रखंड के सेरूआ और बेन्ड्रो सकरी नदी से दिन के उजाले में अवैध रूप से बालू का उठाव कर दूसरे प्रखंडों में धड़ल्ले से ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। यह खेल कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से और गावां थाना पुलिस के मिलीभगत से चल रहा है। अवैध बालू उठाव के कारण नदी में जलसंकट भी गहराने लगा है। जिससे किसानों को सिंचाई में भी भारी परेशानी होने लगी है। वहीं सरकार के लाखों रुपए के राजस्व का भी चुना लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर अवैध उठाव और परिवहन के कारण नदियों का वजूद मिट रहा है।

बता दें कि गावां प्रखंड के सेरूआ व बेन्ड्रो एवं पछियारडीह के सकरी नदी से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में अवैध रूप से बालू उठाव कर तिसरी, राजधनवार, बलहारा, डोरंडा, ढाब एवं कोडरमा जिले के अन्य क्षेत्रों में ले जाकर बालू माफियाओं द्वारा ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। सबसे ज्यादा बालू का उठाव सेरूआ-बेन्ड्रो, पछियारडीह सकरी नदी से हो रहा है। यहां से बालू उठाव कर सीधे पिहरा-ढाब पथ से कोडरमा एवं पटना डोरंडा पथ से राजधनवार भेजा जा रहा है।

हालांकि अवैध बालू उठाव की सूचना गावां थाना पुलिस से लेकर जिले के आला अधिकारियों को भी है। लेकिन पुलिस इन ट्रैक्टरों को पकड़ने के बजाय लोकल स्तर पर घर बनाने व सरकारी कार्यों ले जाने वाले चालकों को पकड़कर परेशान करती है। यहां से दूसरे प्रखंड और जिला बालू ले जाने वाले चालकों से पुलिस मुद्रामोचन कर उसे क्लीन चिट देकर बाहर ले जाने की छूट दे देती है।
वसूली का आरोप….
गावां से डोरंडा बालू ले जाने के दौरान एक चालक ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि यहां से बालू ले जाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होता है। थाना से लेकर गश्ती दल तक के पुलिस कर्मियों से सेटिंग है। बताया कि थाना में 5000 हजार का महीने देते हैं। इस बीच नदी से निकलने के दौरान कभी कभार गश्ती दल मिलने पर उन्हें भी 500 रुपए देकर उनका मुंह बंद करा दिया जाता है। फिर आसानी से बालू को डोरंडा, तिसरी ले जाकर 1500 से 2000 के बीच में बेच देते हैं। इधर, एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शीघ्र ही छापेमारी कर ट्रैक्टर को जब्त किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories