TOP BANNER
Sponsored

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने लगाई Box Office पर आग, कमाई के मामले में बना दिया रिकॉर्ड, नहीं मिल रहीं टिकटें

कहते हैं कि फिल्म अच्छी हो अगर तो बिना खास प्रमोशन के भी बॉक्स ऑफिस पर गोली की रफ्तार से भागती है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। फिल्म के बिजनेस में गजब की तेजी देखने को मिल रही

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 13, 2022 Mar 13 47 Views
Share

कहते हैं कि फिल्म अच्छी हो अगर तो बिना खास प्रमोशन के भी बॉक्स ऑफिस पर गोली की रफ्तार से भागती है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। फिल्म के बिजनेस में गजब की तेजी देखने को मिल रही है और फिल्म की अधिकतर कमाई माउथ पब्लिसिटी के जरिए ही हो रही है। यानि जो लोग फिल्म देखकर आ रहे हैं वही इसकी तारीफें कर रहे हैं और दूसरों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालत ये है कि फिल्म की टिकटें भी आसानी से नहीं मिल पा रही हैं।

 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्वीट किया, ‘द कश्मीर फाइल्स कमाल कर रही है। दूसरे दिन बिजनेस डबल से भी ज्यादा हो गया है। तकरीबन 139.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है जो 2022 के बाद से लेकर अभी तक की सबसे ज्यादा तेज ग्रोथ है।’ तरण आदर्श ने लिखा है कि पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, बॉक्स ऑफिस पर आग लगी हुई है।

पीएम मोदी ने भी की फिल्म की तारीफ
तरण आदर्श ने फिल्म के बिजनेस में आई तेजी देखकर लिखा, ‘ये तो बेजोड़ है। शुक्रवार को फिल्म ने 3 करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया और शनिवार को इसने 8 करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का अभी तक का कुल बिजनेस 12 करोड़ 5 लाख रुपये हो चुका है।’ बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है।

MIDDLE
Sponsored

क्या है ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कहानी?
हाल ही में फिल्म के निर्माता और निर्देशक पीएम मोदी से मिले थे और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। बात करें ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कहानी की तो फिल्म उस कड़वे सच को दिखाती है जिसे हमेशा दबाने की कोशिस की गई है। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय और उनकी तकलीफ को बयां करती है जो उन्होंने 1990 के दौर में झेली थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories