TOP BANNER
Sponsored

सागर चौधरी बने आम आदमी पार्टी के ज़िला संयोजक

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने झारखंड प्रदेश में संगठन निर्माण के तीसरे चरण में जिला संयोजक की नियुक्ति प्रारंभ कर दिया है । पहले चरण में सभी 24 जिलों के जिला प्रभारी और दूसरे चरण में सभी 81 विधानसभा के विधानसभा प्रभारियों की मनोनयन किया जा चुका है । आम आदमी पार्टी झारखंड के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 11, 2021 Oct 11 50 Views
Share

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने झारखंड प्रदेश में संगठन निर्माण के तीसरे चरण में जिला संयोजक की नियुक्ति प्रारंभ कर दिया है । पहले चरण में सभी 24 जिलों के जिला प्रभारी और दूसरे चरण में सभी 81 विधानसभा के विधानसभा प्रभारियों की मनोनयन किया जा चुका है । आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश संयोजक डीएनसिंह ने पत्र जारी कर सागर कुमार चौधरी को गिरिडीह जिला का जिला संयोजक बनाया है । नव नियुक्त जिला संयोजक सागर चौधरी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के विकास मॉडल को गाँव गाँव तक ले जाने की जिम्मेदारी मुझे पार्टी ने सौंपा है , इसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूँगा । उन्होंने कहा कि शीघ्र गिरिडीह जिले का जिला कमेटी की घोषणा की जाएगी । जिला संयोजक बनाये जाने पर श्री चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डीएनसिंह , प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश सचिव आबिद अली, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ चौबे , गिरिडीह जिला प्रभारी विधानचंद्र राय सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। सागर चौधरी के जिला संयोजक बनाये जाने पर कई पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने बधाई दी है । बधाई देनेवाले में गिरिडीह विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो, गाण्डेय विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी, जमुआ विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र कुमार, बगोदर विधानसभा प्रभारी संतोष चन्द्रवंशी, डुमरी विधानसभा प्रभारी मनोहर प्रसाद वर्मा, धनवार विधानसभा प्रभारी रोजन अंसारी, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष टुकन महतो, गिरिडीह विधानसभा संगठन मंत्री तेज नारायण महतो, डुमरी विधानसभा संगठन मंत्री हेमलाल महतो, डुमरी विधानसभा उपाध्यक्ष बबलू पाण्डेय, राजीव रंजन, अभिषेक सिन्हा, सुभाष शर्मा, सृजन पाल सिंह, मुर्शीद मिर्जा, ब्रह्मदेव शर्मा, रोहित वर्मा, रिजवी आयान, तैयब अंसारी, नितिश कुमार सहित कई लोग शामिल हैं ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories