AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विभिन्न पूजा पंडालों का उपायुक्त, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गाइडलाइंस के अनुपालन की, कि अपील गिरिडीह : दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। वहीं इस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गाइडलाइंस के अनुपालन की, कि अपील

गिरिडीह : दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। वहीं इस सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

उपायुक्त द्वारा पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बोड़ो सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, अलकापुरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नन्द नगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, पपरवाटांड़ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, स्टेशन रोड स्थित सुरो सुंदर इंस्टीट्यूट पूजा समिति, गांधी चौक स्थित श्री श्री आदि दुर्गा मंडप काली मंडा, छोटकी काली मंडा, बरमसिया के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों व अन्य पंडालों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पूजा समिति के प्रबंधकों एवं सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा त्यौहार मनाए। साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना आवश्यक रुप से सुनिश्चित करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार ही दुर्गा पूजा मनाया जाय। दुर्गा पूजा पंडालों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन पूर्ण रुप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि आमजनों की सुरक्षा के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न हो सके तथा दुर्गा पूजा पंडालों के आस पास ज्यादा भीड़ न लगे, इसका खास ध्यान रखें।

उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का निरक्षण के दौरान पूजा आयोजन समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा को लेकर कोविड-19 से संबंधित जारी गाईडलाइन का सख्ती से अनुपालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पूजा सादगीपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। इस दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस बलों को निदेशित किया कि पूजा समितियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी संबंधित पूजा पंडाल के पूजा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अन्य को देंगे तथा उसका अनुपालन कराना भी सुनिश्चित करेंगे। वैसे पूजा समिति जिनके द्वारा सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, तो उनसे संबंधित सूचना एसडीओ कार्यालय को स-समय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रतिनियुक्त कर्मियों को दायित्व दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल/ पूजा पंडाल स्थलों पर प्रत्येक दिन निर्धारित समय/कार्यक्रम के पूर्व अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसके अलावा उपायुक्त ने पूजा समिति के प्रबंधको/सदस्यों को जारी दिशा-निर्देशों के बीच पूजा करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल में पुजारी सहित 25 लोग ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित होंगे। पूजा पंडाल में उपस्थित रहने वाले पूजा समिति के सभी सदस्य/पुजारी को पूर्व से कोविड-19 टीकाकरण का कम से कम एक डोज लिया हुआ होना चाहिए। पूजा पंडाल में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी और पूजा पंडाल नियमित रूप से सेनीटाइज किए जाएंगे। किसी भी श्रद्धालुओं को बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं करने पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पूजा और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ या लंबी कतार नहीं लगाई जाएगी। डीजे (साउंड सिस्टम) बजाने की अनुमति नहीं होगी। निरीक्षण के क्रम में गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करते पाए जाने पर पूजा कमेटियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories