TOP BANNER
Sponsored

दुःखद समाचार : नहीं रहे प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अमित गौड़

गिरिडीह : जिले में अपनी बेहतर चिकित्सा सेवा से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले प्रख्यात चिकित्सक डा. अमित गौड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की सूचना से लोग स्तब्ध है। चिकित्सा जगत समेत हरेक वर्ग में शोक की लहर है। यहां बता दें कि डॉ. अमित गौड़ तेजी से उभरते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 29, 2024 May 29 60 Views
Share

गिरिडीह : जिले में अपनी बेहतर चिकित्सा सेवा से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले प्रख्यात चिकित्सक डा. अमित गौड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की सूचना से लोग स्तब्ध है। चिकित्सा जगत समेत हरेक वर्ग में शोक की लहर है।

यहां बता दें कि डॉ. अमित गौड़ तेजी से उभरते हुए एक अच्छे सर्जन के रूप में मशहूर थे। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. गौड़ पेनक्रियाज की बीमारी से ग्रस्त थे। पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद के एक अस्पताल में वो अपना इलाज करवा रहे थे। इसी दौरान आज उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से लोग मर्माहत हैं और अपनी शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शहर के अलग अलग नर्सिंग होम में मरीजों की सेवा के बाद उन्होंने बस स्टैंड रोड में अपना नर्सिंग होम बनाया था। यहां वे ओपीडी सेवा शुरू कर चुके थे। वहीं कुछ ही दिन में नर्सिंग होम का उद्घाटन कार्यक्रम तय था, लेकिन इससे पूर्व ही वे इस दुनिया से चल बसे। उनके निधन पर गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स, जिले के चिकित्सक, राजनीतिक व सामाजिक दल के लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories