AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरवाईए ने दिया धरना, रेल मंत्री से की इस्तीफे की मांग

गिरिडीह : रिवॉल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन ‘आरवाईए’ ने मंगलवार को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत गिरिडीह में धरना देकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफे की मांग की। मौके पर अगुवायों ने मोदी सरकार से लफ्फाजी बंद कर तत्काल सभी प्रवासी मजदूरों तथा बेरोजगार हुए युवाओं के खाते में 10-10 हजार ट्रांसफर करने की मांग की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : रिवॉल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन ‘आरवाईए’ ने मंगलवार को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत गिरिडीह में धरना देकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफे की मांग की। मौके पर अगुवायों ने मोदी सरकार से लफ्फाजी बंद कर तत्काल सभी प्रवासी मजदूरों तथा बेरोजगार हुए युवाओं के खाते में 10-10 हजार ट्रांसफर करने की मांग की।

इस दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव श्री जायसवाल ने कहा कि एक तरफ लॉकडाउन की आड़ में सरकार देश में तानाशाही थोप रही है, वहीं दूसरी ओर जनता को बरगलाने के लिए 20 लाख करोड़ का जुमला फेंककर मोदी सरकार लगातार लफ्फाजी करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर रेलों की पटरियों से लेकर सड़कों में मर रहे हैं, भूखे-प्यासे पैदल, साइकिल या ट्रकों में भर-भर कर घर वापसी करने को मजबूर हैं, उनका रोजगार छिन गया है पर सरकार अभी-भी उनकी सकुशल घर वापसी की गारंटी नहीं कर पा रही है।

कहा कि थोड़ी बहुत शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों में भी खुलकर पक्षपात किया जा रहा है। जो ट्रेनें चल रही हैं उस से लौट रहे मजदूर भी भोजन पानी के लिए तरस रहे हैं। कुल मिलाकर प्रवासी मजदूरों को उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। ऐसे में रेल मंत्री पीयूष गोयल को पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं, उन्हें तत्काल ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मांगें पूरी करने की मांग

मौके पर मौजूद भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह ‘एआईसीसीटीयू’ के राष्ट्रीय पार्षद राजेश कु0 यादव ने भी इंकलाबी नौजवान सभा के उक्त मांगों का पूरा समर्थन करते हुए सरकार से इनकी मांगे पूरी करने की मांग की।

ये रहे मौजूद

धरने की अगुवाई इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल, जिप सदस्य मनोहर हसन बंटी, ‘एआईपीआरएफ’ के राष्ट्रीय पार्षद राजेश सिन्हा, मोहम्मद कलाम, प्रदीप यादव आदि ने की। वहीं मौके पर शाहबाज, शाहिद, उज्ज्वल, विकास आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories