TOP BANNER
Sponsored

भारत के पक्ष में रहा चेन्नई टेस्ट का दूसरा दिन, स्टंप्स तक रोहित और पुजारा क्रिज पर मौजूद

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 134 पर समेट दी। भारत ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और उसे अब

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 15, 2021 Feb 15 22 Views
Share

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 134 पर समेट दी। भारत ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 249 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है।

मेजबान टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे और उसके पास पहली पारी में 195 रनों की बढ़त थी। स्टंप्स के समय रोहित शर्मा 62 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की बदौलत 25 रन और चेतेश्वर पुजारा 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड को 134 रनों पर आलआउट करने के बाद अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और शुभमन गिल (14) ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories