TOP BANNER
Sponsored

संत से मारपीट की घटना मामले में सड़क जाम, एसडीपीओ के आश्वासन पर माने लोग

सरिया : राजदह़ धाम में बीते दिनों संत शीतल दास से मारपीट मामले में FIR के बाद पुलिस पर कार्रवाई में शिथिलता का आरोप लगाते हुए बागोडीह मोड़ में स्थानीय लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे तक रांची-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम से दोनों ओर छोटे-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 5, 2021 Mar 5 45 Views
Share

सरिया : राजदह़ धाम में बीते दिनों संत शीतल दास से मारपीट मामले में FIR के बाद पुलिस पर कार्रवाई में शिथिलता का आरोप लगाते हुए बागोडीह मोड़ में स्थानीय लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे तक रांची-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम से दोनों ओर छोटे-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि राजदह के संत शीतल दास पर कुछ लोगों ने मारपीट की घटना की थी। जिस पर सरिया थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।जिसके विरोध में बाध्य होकर लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, अंचल पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सनी सुप्रभात जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और वार्ता की। मौके पर एसडीपीओ नौशाद आलम ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे राजदह पहुंचकर वहां की स्थिति से अवगत होंगे। राजदह में अवैध रूप से काटे जाने वाले रसीद को बंद किया जाएगा। वहीं वर्तमान ट्रस्ट में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी नजर आई तो उसे निरस्त करवाने की प्रक्रिया भी की जाएगी।कहा गया कि 1 सप्ताह के अंदर उक्त मामले पर कार्रवाई की जाएगी। श्री आलम द्वारा आश्वासन मिलने के बाद लोग माने और सड़क से जाम हटा लिया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि इस तरह कदम उठाए जाने से पुलिस का ध्यान भटकता है और पुलिस मामले की जांच में कम और विधिव्यवस्था में ज्यादा व्यस्त हो जाती है। कहा कि लोग संयम बरते मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

सड़क जाम का नेतृत्व आजसू के अनूप कुमार पांडेय तथा भाकपा माले के विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर धनेश्वर पासवान, पोलो ठाकुर, वीरेंद्र यादव,रामविलास पासवान, सत्येंद्र सिंह, सुदामा प्रसाद, विकास मंडल, शैलेंद्र पांडेय, बाबूलाल महतो,भोला पांडेय, दिलीप कुमार, प्रमोद मंडल, परमेश्वर प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories