TOP BANNER
Sponsored

ऑपेनकास्ट परियोजना में रोड सेल का विधायक सुदिव्य कुमार ने किया विधिवत शुभारंभ

गिरिडीह : सीटियो मिलने के बाद बुधवार से गिरिडीह सीसीएल के ऑपेनकास्ट परियोजना में रोड सेल को सीसीएल प्रबंधन द्वारा चालू किया गया. परियोजना का पुनः शुभारम्भ गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नारियल फोड़कर व ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया. गौरतलब है कि सीटियों की अवधि समाप्त होने के कारण ओपेनकास्ट और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 3, 2021 Feb 3 30 Views
Share

गिरिडीह : सीटियो मिलने के बाद बुधवार से गिरिडीह सीसीएल के ऑपेनकास्ट परियोजना में रोड सेल को सीसीएल प्रबंधन द्वारा चालू किया गया. परियोजना का पुनः शुभारम्भ गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नारियल फोड़कर व ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया.

गौरतलब है कि सीटियों की अवधि समाप्त होने के कारण ओपेनकास्ट और कबरीबाद दोनों जगह कोयला उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया था. जिसके बाद ओपेन कास्ट परियोजना का सीटीओ निर्गत होने में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अहम भूमिका निभाई थी.

इस दौरान विधायक ने कहा कि कबरीबाद परियोजना का भी प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र जो विगत 2 वर्षो से लंबित पड़ी है. उसे भी जल्द से जल्द निर्गत करने की कवायद प्रबंधन व हमारे द्वारा जारी है. कहा कि गिरिडीह कोलयरी हमलोगों के लिए एक वरदान है जिसके छत्रछाया में हजारों लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं. कोलियरी को चलाने में प्रबंधन अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रही है. उम्मीद करता हूं कि ट्रक एसोसिएशन के लोग भी इस कोलियरी को चलाने में अपना योगदान देंगे.

MIDDLE
Sponsored

इधर परयोजना पदाधिकारी ने कहा कि गिरिडीह कोलयरी की स्थिति तभी सुधर सकती है जब कोलियरी को सभी के सहयोग से चलाया जा सके. कहा कि विगत वर्षों में कोलेयरी का उत्पाद लगभग एक लाख अठाईस हजार टन थी. लगभग 50 हजार टन प्रबंधन द्वारा सेल ओडर में लगाया गए थे. जिसमें ट्रकों द्वारा मात्र 18 हजार टन कोयले का ही उठाव किया गया, जो कहीं न कहीं ट्रक मालिक व प्रबंधन का भी नुकसान है. जिसमें सुधार की आवश्यकता है. कहा कि प्रबंधन 100% सेल ओडर देने को तैयार है ताकि स्थानीय लोग ट्रक मालिक व सभी को फायदा हो.

इस मौके पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हरगौरी साव, सचिव तेजलाल मंडल, अर्जुन रवानी, दिलीप मंडल, सीताराम हांसदा, चुड़का हांसदा, अविनाश मंडल, ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories