AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भगवान शिव के दर्शन के लिए साइकिल से पहुंच गए केदारनाथ, 56 दिनों बाद लौटे घर

दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और सीने में महादेव हो तो फिर कोई भी रास्ता तय किया जा सकता है. एक ऐसे ही शिव भक्त की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने अपने आराध्य देव का दर्शन करने के लिए हजारों किलोमीटर की दूरी नाप दी. 56 दिनों में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और सीने में महादेव हो तो फिर कोई भी रास्ता तय किया जा सकता है. एक ऐसे ही शिव भक्त की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने अपने आराध्य देव का दर्शन करने के लिए हजारों किलोमीटर की दूरी नाप दी. 56 दिनों में उसने यह सफर पूरा किया.

दरअसल, जमुई जिले के झाझा के रहने वाले प्रीतम राजहंस ने झाझा से केदारनाथ तक की यात्रा साइकिल से पूरी कर दी. करीब 56 दिनों तक लगातार साइकिल चलाकर वह शनिवार को जमुई वापस लौटा. प्रीतम राजहंस ने पिछले महीने 5 मई को अपनी यात्रा शुरू की थी और हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री होते हुए पहाड़ की चढ़ाई कर वह केदारनाथ पहुंचा.

अपने आराध्य से मिलने का था जज्बा
प्रीतम राजहंस ने कहा, ‘भगवान भोलेनाथ में मेरी बड़ी प्रगाढ़ आस्था है और इसी कारण मैंने उनके दर्शन करने का निर्णय किया और साइकिल उठाई. भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए केदारनाथ की यात्रा पर निकल पड़ा. इस दौरान रास्ते में कई बाधाएं आई, पर जगह-जगह पर लोग मेरा सहयोग करते रहे. प्रीतम ने बताया कि जब भी आप कुछ करने निकलते हैं तब बाधाएं तो आती ही हैं. लेकिन अगर मन में महादेव और उनके प्रति सच्ची निष्ठा हो तब फिर हर चढ़ाई को पार किया जा सकता है’. बताते चलें कि जमुई से केदारनाथ की दूरी एक हजार किलोमीटर से भी अधिक है और वहां से बद्रीनाथ होते हुए करीब 2 से ढाई हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर झाझा के 21 वर्षीय प्रीतम राजहंस ने साबित कर दिया कि अगर भगवान में सच्ची आस्था हो तो फिर उनसे मिलना मुश्किल नहीं है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पर्यावरण बचाने की दे रहे हैं प्रेरणा
प्रीतम ने बताया कि पर्यावरण को बचाना काफी आवश्यक है और यही कारण है कि साइकिल से यात्रा करने निकला. प्रीतम ने तमाम लोगों से भी यह गुजारिश करूंगा कि वह भी पर्यावरण को बचाने के प्रति सजग हों तथा हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें. इससे पर्यावरण को बचाया जा सकेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories