TOP BANNER
Sponsored

रंजीत और मुस्कान के हत्यारों की जल्द हो गिरफ़्तारी, अभाविप ने निकाला विरोध मार्च

टावर चौक पर दी श्रद्धांजलि   गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई और नगर इकाई के द्वारा मंगलवार की शाम शहर में लगातार हो रहे आपराधिक घटना के विरोध में मार्च निकाला गया. अभाविप कार्यकर्ता शहर के झंडा मैदान से विरोध मार्च निकालकर टावर चौक पहुंचे और दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी.  

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 22, 2020 Dec 22 55 Views
Share

टावर चौक पर दी श्रद्धांजलि

 

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई और नगर इकाई के द्वारा मंगलवार की शाम शहर में लगातार हो रहे आपराधिक घटना के विरोध में मार्च निकाला गया. अभाविप कार्यकर्ता शहर के झंडा मैदान से विरोध मार्च निकालकर टावर चौक पहुंचे और दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी.

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले मुस्कान पांडे की हत्या हुई. जिसका मुख्य अपराधी अभी भी प्रशासन की गिरफ्त से बाहर है. वहीं रंजीत साव के भी हत्या से शहर में एक डर का माहौल बना है. अपराधियों का बहुत ही ज्यादा मन बढ़ गया है. कहा कि अभाविप मांग करती है कि रंजीत और मुस्कान के हत्या में शामिल सभी अपराधियों को गिरिडीह प्रशासन जल्द से जल्द गिरफ्तार करें अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने की बाध्य होगी.

 

विरोध मार्च में जिला संयोजक कुमार गौरब, विभावि संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, नगर मंत्री आकाश श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री अक्षय कुमार, राहुल बर्णवाल, आशीष सिंह, कॉलेज अध्यक्ष परमद्र पटेल, कॉलेज मंत्री उज्ज्वल,  कॉलेज उपाध्यक्ष शशि कांत वर्मा,सचिन तिवारी खुशी गुप्ता रिया, युगल पांडेय,  रोशन राय, शिवम् वर्मा दिनेश वर्मा  रोशन, चंद्रवंशी,अंकित राज, रजत, राजेश,अभिषेक शर्मा, राहुल हिंदस्तानी, राहुल देव, अवधेश, सचिन,गौतम, यश आदि मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories