AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

9 दिन से बेहोश राजू श्रीवास्तव को दुआओं का सहारा, बेटी अंतरा ने बताया कैसी है उनकी हालत

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत इस समय बेहद गंभीर बनी हुई है। एम्स में 9 दिन से बेहोश राजू श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया और परिवार को भी जवाब दे दिया है। राजू श्रीवास्तव का परिवार इस समय बहुत दुख और मुसीबत में है। एक तरफ जहां वह राजू श्रीवास्तव के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत इस समय बेहद गंभीर बनी हुई है। एम्स में 9 दिन से बेहोश राजू श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया और परिवार को भी जवाब दे दिया है। राजू श्रीवास्तव का परिवार इस समय बहुत दुख और मुसीबत में है। एक तरफ जहां वह राजू श्रीवास्तव के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसे नेगेटिव खबरों और अफवाहों से जूझना पड़ रहा है। इसी बीच राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने पिता की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अभी भी उनके पापा का इलाज कर रहे हैं।

Antara Srivastava ने पीटीआई से बातचीत में पिता Raju Srivastava की स्थिति के बारे में बताया, ‘डॉक्टर अभी उनका इलाज कर रहे हैं। मैं अभी और कुछ नहीं कह पाऊंगी।’ राजू श्रीवास्तव को लेकर पिछले कुछ दिनों से बहुत ही नेगेटिव खबरें और अफवाहें आ रही हैं, जिनसे परिवार बहुत परेशान है। राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल से लेकर परिवार के अन्य लोग तक लोगों से अपील कर चुके हैं कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें। राजू श्रीवास्तव की वाइफ शिखा ने भी हमारे सहयोगी ईटाइम्स से यह शेयर करने की बात की कि उनके पति की हालत स्थिर है। लोग बेवजह अफवाहों पर न तो ध्यान दें और न ही फैलाएं क्योंकि यह बहुत परेशान करने वाला है।

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने की अफवाहें न फैलाने की अपील

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कहा, ‘राजू जी की हालत स्थिर है। डॉक्टर और पूरी टीम जी-जान से दिन रात जुटे हैं कि राजू जी ठीक हो जाएं। हमें डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है। राजू जी एक फाइटर हैं। वह इससे लड़कर जल्द वापस लौटेंगे और आप सभी को एंटरटेन करेंगे। आप सभी से यह मेरा वादा है। बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ मांग रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रार्थना बेकार नहीं जाएगी।’

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories