AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दर्जनों गांवों में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

गावां : बाल दिवस के अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा प्रखण्ड अंतर्गत दर्जनों बाल मित्र ग्रामों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार से ज्यादा बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों के बीच तीस प्रश्नों वाला एक सीट साझा किया गया ,जिसमें


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : बाल दिवस के अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा प्रखण्ड अंतर्गत दर्जनों बाल मित्र ग्रामों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार से ज्यादा बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों के बीच तीस प्रश्नों वाला एक सीट साझा किया गया ,जिसमें बच्चों के अधिकार,सामान्य ज्ञान एवं देश दुनियां से संबंधित सवाल शामिल थे। बीस प्रश्न बहुविकल्पीय एवं दस प्रश्न लघु उत्तरीय थे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सुमित्रा आटो मोबाईल द्वारा स्कूल बैग, नोट बुक एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। बाल पंचायत खेशनरों की सचिव प्रतिमा कुमारी ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की वजह से हम बच्चों का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है। बाल पंचायत के बच्चे अपनी बातों को हर जगह बेझिझक रख रहे हैं यह हम सभी बच्चों के लिए गौरव की बात है। सांख मुखिया प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश भर के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही सराहनीय है। हर बच्चे की शिक्षा एवं सुरक्षा को लेकर इस संगठन के लोग निरन्तर सुदूरवर्ती गांवों के लोगों को जागरूक कर रहे हैं, बच्चों को नियमित स्कूल से जोड़ रहे हैं, सुदूरवर्ती गांवों की बेटियों को कस्तूरबा विद्यालय से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक बदलाव के लिए यह संगठन निरन्तर बेहतर काम कर रही है। बाल मित्र ग्राम राजपुरा, धरवे, नावाडीह,कुसमय, उपरेलीकहुवाई,खेसनरो, मनी महोडर,हरिहरपुर, डोंगरिया,किशनपुर, पांडेयडीह मुसहरी,बेलाखुट्टा,हरला, सांढा,हरनी,महेशपुर, गदर, कारीपहरी और तराई में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल पंचायत के बच्चे,ग्रामीण,समूह के लोग,स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यगण,मुनील यादव ,हेमलाल यादव ,सुरेश राय,अयोध्या प्रसाद यादव ,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उदय राय, मो.आरिफ़ अंसारी,कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र सिंह,विरेंद्र यादव, बिक्कू कुमार,श्रीराम कुमार,शिवशक्ति कुमार,पंकज कुमार,अमित कुमार,राजेश शर्मा,भीम चौधरी, अनिल कुमार, प्रीति कुमारी, वेंकटेश प्रजापति, सतीश मिस्त्री,नीरज कुमार का अहम योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories