AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्तिक उद्यापन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, कईयों ने लिया भाग

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा में कार्तिक उद्यापन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। बता दें कि माल्डा बाज़ार स्थित व्यवसायी विनोद बरनवाल के यहां सात दिवसीय कार्तिक उद्यापन का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर व्यवसायी विनोद बरनवाल व उनकी पत्नी किरण बरनवाल के द्वारा महाअनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा में कार्तिक उद्यापन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। बता दें कि माल्डा बाज़ार स्थित व्यवसायी विनोद बरनवाल के यहां सात दिवसीय कार्तिक उद्यापन का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर व्यवसायी विनोद बरनवाल व उनकी पत्नी किरण बरनवाल के द्वारा महाअनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई। इस दौरान कलश यात्रा के दौरान काफी संख्या में युवती और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर माल्डा सकरी नदी पहुंची। नदी में पुजारी विनोद पांडेय, मुकेश पाण्डेय, सुखदेव पांडेय, शशिभूषण शास्त्री के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरवाया गया। जिसके उपरांत कलश को पूजन स्थल पर विराजमान किया गया।

फिर महा अनुष्ठान स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना करवाकर देवताओं और कलश की स्थापना की गई। बताया गया कि इस यज्ञ में प्रत्येक दिन पूजा अर्चना की जाएगी एवं सुबह व शाम को आरती के बाद विद्वानों द्वारा भागवत कथा प्रस्तुत किया जाएगा। बताया गया कि यह अनुष्ठान सात दिनों तक चलेगी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम कुमार, दीपक कुमार, निशांत बरनवाल, ज्योति बरनवाल, सीमा बरनवाल, बबीता कुमारी, सिंपी कुमारी, राजेश कुमार बरनवाल, टिंकू बरनवाल, संतोष कुमार समेत कई लोगों का मुख्य योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories