TOP BANNER
Sponsored

आपकी समस्याओं का अति शीघ्र निष्पादन करना कार्यक्रम का उद्देश्य : उपायुक्त

बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड मुख्यालय के विवाह भवन परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसडीएम राम कुमार मंडल मौजुद थे। तीन पंचायतों में बगोदर पूर्वी , जरमुने पश्चिमी व जरमुने पूर्वी के आयोजित जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 12, 2020 Mar 12 33 Views
Share

बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड मुख्यालय के विवाह भवन परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसडीएम राम कुमार मंडल मौजुद थे। तीन पंचायतों में बगोदर पूर्वी , जरमुने पश्चिमी व जरमुने पूर्वी के आयोजित जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को लेकर स्टॉल लगाए गए थे । वहीं एनजीओ वनवासी विकास आश्रम के द्वारा भी स्वास्थ्य संबंधी पोस्टिक (तिरंगा भोजन) खान-पान की जानकारी को लेकर भी स्टॉल भी लगाए गए थे।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपकी समस्याओं का निष्पादन अति शीघ्र किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का आवास, राशन कार्ड में योग्य होगा । उन्हें स्वीकृत किया जाएगा । इसके साथ ही जो योग्य नहीं होंगे, उन्हें हटाया भी जाएगा । कार्यक्रम में पेंशन से जुड़े 94, आवास से जुड़े 10, राशन कार्ड से 18 और अन्य से चार मामले आये। जिसमें राशन कार्ड के सात मामले का शार्ट आउट किया गया।

मौके पर प्रमुख मुस्ताक अंसारी, उप प्रमुख सरिता साव, जिप सदस्या सरिता महतो,बीडीओ रविन्द्र कुमार, सीओ ए.के. ओझा, वनवासी विकास आश्रम के सुरेश कुमार शक्ति समेत अन्य लोग मौजूद थे ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories