TOP BANNER
Sponsored

गावां के सेरूआ में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गावां : गावां प्रखंड के सेरुआ में मनरेगा व 15 वें वित्त के तहत संचालित की गई योजनाओं के बाबत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से ऑडिटर सलीम अंसारी, बीएओ लियोपोल सोरेन, कार्यकारी पंसस भरत यादव, ग्राम प्रधान पार्वती देवी एवम सेवानिवृत शिक्षक दशरथ प्रजापति एवम बीपीआरओ संजय कुमार मुख्य

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 10, 2022 Jan 10 66 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के सेरुआ में मनरेगा व 15 वें वित्त के तहत संचालित की गई योजनाओं के बाबत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से ऑडिटर सलीम अंसारी, बीएओ लियोपोल सोरेन, कार्यकारी पंसस भरत यादव, ग्राम प्रधान पार्वती देवी एवम सेवानिवृत शिक्षक दशरथ प्रजापति एवम बीपीआरओ संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न मुहल्लों में चलाए गए एक एक योजनाओं का रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।
उपस्थित टीम के द्वारा ग्राम सभा के रजिस्टर को ग्राम सभा के बाद क्लोज नहीं करने, योजनाओं में सूचना बोर्ड नहीं लगाने, दस्तावेज पूर्ण नहीं रहने आदि मामलों में फाइन लगाया।बीपीआरओ संजय कुमार ने कहा कि 21 योजनाओं में लगभग 500 रूपये का फाईन लगाया गया है। वहीं योजनाओं के रेकड को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर मनरेगा मजदूर लखन यादव व सोनी कुमारी भीम रविदास, अंकज सिंह,पंचायत सेवक संजय कुमार,रवि सिंह, अशोक मोदी विपीन यादव जयराम यादव, सुनील सिंह विपीन यादव समेत कई उपस्थित थे।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories