TOP BANNER
Sponsored

गावां : अवैध शराब भट्ठी संचालकों पर FIR दर्ज, छापेमारी में जुटी पुलिस

गावां : अवैध शराब भट्ठी संचालन के मामले में सोमवार को गावां थाना पुलिस ने दो भट्ठी संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। जबकि दो अन्य शराब भट्ठी संचालक पर अभी भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। बता दें कि गत रविवार को गावां प्रखंड के डुमरझारा और दुधपनियां जंगल

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 10, 2022 Jan 10 49 Views
Share

गावां : अवैध शराब भट्ठी संचालन के मामले में सोमवार को गावां थाना पुलिस ने दो भट्ठी संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। जबकि दो अन्य शराब भट्ठी संचालक पर अभी भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। बता दें कि गत रविवार को गावां प्रखंड के डुमरझारा और दुधपनियां जंगल में गावां और लोकाय नयनपुर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया था। जिसमें चार अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया था। जिसकी पुष्टि गावां थानेदार पिंटू कुमार ने की थी। लेकिन मामले को लेकर थाना में दो ही भट्ठी संचालकों पर ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि गावां थाना कांड संख्या 2/2022 धारा 272, 273 भादवि एवं 47 उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश चल रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories