TOP BANNER
Sponsored

बढ़ते पेट्रोलियम कीमतों का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने अपने वाहन और गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : एक तरफ जहां लगातार पेट्रोल डीजल के भाव में उछाल जारी है. वहीं अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है. गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर गिरिडीह के कांग्रेसी नेताओं ने अलग ही अंदाज में विरोध जताया. बढ़ते कीमतों के विरोध में जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्त्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 31, 2022 Mar 31 52 Views
Share

गिरिडीह : एक तरफ जहां लगातार पेट्रोल डीजल के भाव में उछाल जारी है. वहीं अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है. गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर गिरिडीह के कांग्रेसी नेताओं ने अलग ही अंदाज में विरोध जताया. बढ़ते कीमतों के विरोध में जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्त्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सतीश केडिया के कुटिया रोड स्थित आवास के बाहर एकजुट हुए और स्कूटी और गैस सिलेंडर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सभी ने जोरदार ढ़ंग से नारेबाजी कर मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की.

मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि यह मूल्यवृद्धि अमानवीय है. केंद्र सरकार कहती है कि मूल्यवृद्धि पेट्रोलियम कंपनियों के अधीन है तो पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान क्यों नहीं मूल्य वृद्धि की गई. वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश केडिया ने कहा कि जनता ने जो जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया है भारतीय जनता पार्टी उसका नाजायज इस्तेमाल करते हुए जनता का शोषण कर अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है. आज जब पिछले 10 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में 25% की कमी हुई है तो ऐसी क्या मजबूरी आन पड़ी कि केंद्र सरकार को रोजाना पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि करनी पड़ रही है. आज कांग्रेस पार्टी महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत इसी कार्यक्रम से करने जा रही है और आने वाले दिनों में हमने जिस तरह से इस सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया वैसे ही हम पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लेने को मजबूर करेंगे.

विरोध मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित सिन्हा, नगर अध्यक्ष महमूद अली खान, मोहम्मद इकबाल, मुरली मंडल, अनिमेष देव, मोहम्मद अनवर हुसैन, जाकिर अंसारी, मोहम्मद शेर अली सहित कई प्रमुख कांग्रेसी उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories