TOP BANNER
Sponsored

मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का किया गया वितरण गिरिडीह : शहर के पचम्बा रोड बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में गुरुवार को मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ दीपक कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। साथ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 31, 2022 Mar 31 49 Views
Share

मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का किया गया वितरण

गिरिडीह : शहर के पचम्बा रोड बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में गुरुवार को मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ दीपक कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। साथ ही साथ मरीजों को दवाइयां भी दी। स्वास्थ व नेत्र जांच के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। मौके पर चिकित्सक श्री कुमार ने बारी बारी से मरीजों के स्वास्थ्य व आंखों का चेकअप किया।
शिविर में ट्रस्टी डॉ सुभाष प्रसाद, संजीता प्रसाद एवं राहुल कुमार भी उपस्थित थे।

शिविर के बाबत डॉ दीपक कुमार ने बताया कि उनकी मां मोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर आज इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा शिविर आदि का आयोजन किया जाता रहा है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा ताकि मरीजों को गरीब व जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलता रहे। वहीं उन्होंने बताया कि आज पेसरागढ़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी शिविर लगाकर लगभग सौ बच्चों के आंखों का जांच किया जाएगा। वहीं जिन बच्चों को दिक्कत रहेगा उन्हें ट्रस्ट के द्वारा नि:शुल्क चश्मा मुहैया करवाया जाएगा।

वहीं ट्रस्टी राहुल कुमार ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना है। ताकि समय रहते लोग बीमारी का उपचार करा सकें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आगे भी ऐसे कैंप का आयोजन होता रहेगा जिसका लोग लाभ ले पाएंगे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories