TOP BANNER
Sponsored

समस्या : सिहोडीह के नंदन नगर में कीचड़मय रास्ते से परेशानी, मिल रहा है सिर्फ आश्वासन

गिरिडीह : सिहोडीह के वार्ड संख्या 11 स्थित नंदन नगर का कच्चा रास्ता इनदिनों पूरी तरह से कीचड़मय हो गया है। हालात यह है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस स्थिति में अगर कोई आपातकालीन घटना होती है तो एंबुलेंस तो दूर एक रिक्शा तक नहीं जा सकती है। स्थानीय लोगों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 27, 2020 Sep 27 51 Views
Share

गिरिडीह : सिहोडीह के वार्ड संख्या 11 स्थित नंदन नगर का कच्चा रास्ता इनदिनों पूरी तरह से कीचड़मय हो गया है। हालात यह है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस स्थिति में अगर कोई आपातकालीन घटना होती है तो एंबुलेंस तो दूर एक रिक्शा तक नहीं जा सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहले से कच्चा रास्ता था। जिसपर किसी तरह लोग आवागमन करते थे। परंतु कुछ दिन पूर्व पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी, जिसके कारण यहां की स्थिति और भी खराब हो गई। बताया कि बारिश से पूरा रास्ता कीचड़मय हो गया है।

लोगों ने बताया कि इस संदर्भ में हम लोगों ने हमारे वार्ड पार्षद से उनके कार्यालय में मिलने की कोशिश की, लेकिन वह अपने कार्यालय में नहीं मिले। उनसे फोन पर संपर्क करने पर केवल आश्वासन ही मिला। फिर हम लोगों ने इस विषय में गिरिडीह नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के कार्यालय में जाकर उन्हें सारे समस्याओं से अवगत कराया एवं लिखित आवेदन भी दिया। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि 3 से 4 दिन में तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। स्थानीय लोगों में जल्द इस ओर ध्यान देकर इसे मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories