AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गाइडलाइंस के साथ रेम्बा में पूजा की शुरुआत, कमिटी ने खर्च में कटौती का लिया निर्णय

जमुआ : सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार रेम्बा में शनिवार को कलश स्थापन के साथ पूजा शुरू कराई गई। पूजा कमिटी द्वारा बतलाया गया कि कोविड 19 को देखते हुए सरकारी गाइडलाइंस का पूरी तरह अनुपालन किया जाएगा । पूजा कमिटी ने सरकार के कुछ निर्णय को अव्यवहारिक भी बतलाया जैसे मूर्ति 4 फीट का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ : सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार रेम्बा में शनिवार को कलश स्थापन के साथ पूजा शुरू कराई गई। पूजा कमिटी द्वारा बतलाया गया कि कोविड 19 को देखते हुए सरकारी गाइडलाइंस का पूरी तरह अनुपालन किया जाएगा । पूजा कमिटी ने सरकार के कुछ निर्णय को अव्यवहारिक भी बतलाया जैसे मूर्ति 4 फीट का बनाना, मूर्ति को ढंककर रखना, प्रसाद वितरण न करना एवं रोशनी का कम प्रबंध करना। कमिटी की ओर से कहा गया सभी व्यवहारिक निर्णय का पालन होगा ।डीजे, मेला, भीड़भाड़ पर पाबन्दी होगी। कोई बड़ा कार्यक्रम, विशेष साज सज़्ज़ा का भी इस वर्ष कोई प्रयोजन नहीं होगा।

कमिटी ने मेले के अभाव में मन्दिर को आय में होने वाली कमी को देखते हुए डेमेज कंट्रोल के लिए खर्च में कटौती का निर्णय लिया। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष बनवारी मण्डल, सचिव पवन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, स्थायी समिति के भोला नाथ द्विवेदी, बनवारी मण्डल, लालजीत साव, दासों राणा, महेश राम थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories