TOP BANNER
Sponsored

अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर मतदान के लिए भेजे गए मतदान कर्मी, 19 मई को होना है मतदान

मतदान को लेकर की गई है चाक – चौबंद सुरक्षा व्यवस्था गिरिडीह : एक तरफ जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद मंगलवार से मतगणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां जारी है। बता दें कि दूसरे चरण में 19

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 17, 2022 May 17 43 Views
Share

मतदान को लेकर की गई है चाक – चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

गिरिडीह : एक तरफ जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद मंगलवार से मतगणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां जारी है। बता दें कि दूसरे चरण में 19 मई को जिले के चार प्रखंड देवरी, तिसरी, गावां और बेंगाबाद में मतदान होना है। जिसमें बेंगाबाद प्रखंड को छोड़ कर अन्य प्रखंड नक्सल प्रभावित वाले क्षेत्र मानें जाते हैं। इन इलाकों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं आम आवाम से निर्भीक होकर मतदान किए जाने की अपील भी की जा रही है।

मतदान प्रक्रिया को लेकर इन क्षेत्रों में पड़ने वाले अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतगणना के लिए मंगलवार को ही गिरिडीह कॉलेज में बने क्लस्टर के कोषांगो से पोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया गया। बताया गया कि मतदान कर्मियों को प्रखंडों में बने क्लस्टर में रखा जाएगा और फिर वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पहुंचाकर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराकर वापस क्लस्टर लाया जाएगा।

इस बार मतदान प्रक्रिया को लेकर पुलिस प्रशासन खासा मुस्तैद है। तमाम अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों में सुरक्षा की तगड़ी बंदोवस्ती की जा रही है। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी अमित रेणु समेत पूरा पुलिस व प्रशासनिक महकमा शांति पूर्ण चुनाव कराए जाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories